14 अप्रैल 2014 - 12:18
आले सऊद की लालच के कारण देश तबाही के दहाने पर।

सऊदी अरब में मौजूद एक राजदूत नें कहा है कि आले सऊद के लोभ व लालच नें देश को समाप्ति के दहाने तक पहुँचा दिया है। अमरीकी राजदूत नें नाम न बताने की शर्तर पर कहा कि आले सऊद देश को अपनी निजी सम्पत्ति समझते हैं

सऊदी अरब में मौजूद एक राजदूत नें कहा है कि आले सऊद के लोभ व लालच नें देश को समाप्ति के दहाने तक पहुँचा दिया है। अमरीकी राजदूत नें नाम न बताने की शर्तर पर कहा कि आले सऊद देश को अपनी निजी सम्पत्ति समझते हैं। अमरीकी राजदूत के अनुसार सऊदी अरब के मालदार लोग इस वजह से अपने देश के बैंकों में पैसा नहीं रखते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं आले सऊद उनका पैसा ज़ब्त न कर ले। इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी शहज़ादों को दरबार से मोटी मोटी तनख़्वाहें मिलती हैं जिससे उनकी शाही ज़िन्दगी गुज़रती है। स्पष्ट रहे कि सऊदी ऐसी स्थिति में बैतुल माल को अपनी अय्याशियों पर लुटा रहा है जब कि सऊदी अरब में आम आदमी ग़रीबी का शिकार है और बेरोज़गारी भी बहुत बढ़ गई है। सऊदी अरब में दसियों हज़ार लोग बेघर हैं और वह क़ब्रिस्तान में रात गुज़ारने पर मजबूर हैं। जानकारों का कहना है कि सऊदी अरब इस्लामी जागरुकता की लहर से नहीं बच सकता है और इस देश में तीन वर्षों से हो रहे प्रदर्शनों को सफलता अवश्य मिलेगी।

टैग्स